भारतीय सेना ने सूडान से सभी नागरिकों को लाया वापस, घर लौटने पर लोगों ने लगाए जय हिन्द के नारे 

भारतीय सेना ने सूडान से सभी नागरिकों को लाया वापस, घर लौटने पर लोगों ने लगाए जय हिन्द के नारे 

भारत ने गृहयुद्ध में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया था ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान और शुक्रवार (5 मई) को यह समाप्त कर दिया गया है और भारतीय वायु सेना ने आखिरी विमान से 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा आया है। भारत 24 अप्रैल को सूडान में हिंसक झड़पों के बाद अपने नागरिकों को निकालने के लिए एक अर्द्धसैनिक बल के साथ ऑपरेशन कावेरी शुरू की थी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने घोषणा की कि रविवार को भारतीय वायु सेना के सी130 विमान ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत 3,862 लोगों को सूडान से निकाला गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया और भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए। 

जयशंकर ने सूडान की सीमा से 86 भारतीयों को लाने के लिए देशों की मदद की और सऊदी अरब को उन्हें लाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार व्यक्त किया।

विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने सऊदी अरब में बचाव प्रयासों की देखरेख के लिए मौजूद थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्हें इसके लिए सराहा।

o भारत के साथ मिलकर अमेरिका करना चाहता है चीन के मंसूबों को नाकाम 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*