मौत को हरा कर 21 साल बाद लौटी इस एथलीट खिलाड़ी ने रचा इतिहास 

मौत को हरा कर 21 साल बाद लौटी इस एथलीट खिलाड़ी ने रचा इतिहास 

कहावतों की माने तो पढ़ने-लिखने की कोई उम्र नहीं होती लेकिन अब इसमे एक नई बात जोड़ लीजिए की इस जमाने में अब दौड़ने की भी कोई उम्र नहीं होती। भोपाल की निर्मला ने यह साबित किया है कि कोई भी चुनौती आपके बुलंद हौसलों को नहीं रोक सकती है। 

आईटीआई में पिछले 12 साल से सहायक ग्रेड 2 पद पर नौकरी कर रही 49 वर्षीय निर्मला पाटिल एक एथलीट हैं। 21 साल बाद, निर्मला मैदान पर वापस आई और अपने साथ 8 मेडल घर ले गई। आइए जानते है कौन है ये हौसलों से बुलंद महिला निर्मल पाटील और क्या है इनकी कहानी। 

निर्मला पाटील का जन्म 5 अप्रैल 1973 को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक चोटी सी गाँव खेड़ी में हुआ था। उसके बाद 9 नवंबर 1998 को उन्होंने जबलपुर में कौशल संचानलय में नौकरी जॉइन की। उन्हें बचपन से ही खेल के प्रति काफी रुचि थी। 

1988 में उनके नौकरी जॉइन करने के दो साल बाद ही उन्हे लिवर में इन्फेक्शन हुआ। जिसके बाद उन्हे नागपूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके लिवर का एक माइनर ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद उन्हे शारीरिक कमजोरी होने लगी जिसके बाद उन्होंने मैदान से दूरी बना ली। इस कारण से उन्हे 21 वर्ष तक लगातार खेल से दूरी बनाए रखी। 

वापस आने के बाद होने लागि मेडलों की बरसात 

निर्मला ने एकबार फिर अपनी शौक के लिए आगे बढ़ना शुरू किया है और 21 साल बाद अपने लक्ष्य तक पहुंच कर नेशनल लेवल पर मेडल प्राप्त किया। 2021 में हरियाणा में हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस गेम्स में पहुंची, जिसमें उन्हे कोई मेडल नहीं मिला था। 

लेकिन इसके बाद मई 2022 में तिरुअनंतपुरम में हुए नेशनल मास्टर्स में निर्मल पाटील ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। उन्होंने 5000 मीटर पैदल चाल के दौरान पहली स्थान पर  गोल्ड मीडल जीता और 400 मीटर दौड़ में एक सिल्वर मीडल जीता।

o श्वेता तिवारी की बेटी पलक के हॉट लुक ने देश पर गिराई बिजलियां 

1 Trackback / Pingback

  1. चहल की पत्नी धनाश्री ने श्रेयस अय्यर के साथ सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर, लोगों ने जमकर किया ट्रो

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*